हिंसा के दौरान दंगाइयों ने निगम पार्षद ताहिर हसन के दफ्तर में आग लगा दी। उनके दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इसी दफ्तर की चार मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर कई लोग पथराव कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों गुटों से बातचीत की कोशिश की। करीब 10 मिनट के लिए दोनों पक्ष शांत भी हुए और पत्थरबाजी रुक गई, लेकिन बाद में फिर पथराव और आगजनी शुरू हो गई। शाम 6:30 बजे एक पक्ष के उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पेपर शेल और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। चांद बाग में पूरे 4 घंटे बाद पत्थरबाजी रुकी। एसएसबी, आरएएफ और दिल्ली पुलिस की कम्बाइन यूनिट मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्ष पीछे हटे गए। स्पेशल पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौके का मुआयना किया। इलाके में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
मंगलवार को पार्षद के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ
• ASHISH SRIVASTAVA